{"_id":"5a70bd2c4f1c1bcb268b73e0","slug":"101517337900-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी का स्कूल में स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी का स्कूल में स्वागत
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी का स्कूल में स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
गुरु नानक वाटिका स्कूल की प्रधानाचार्य निशी बवेजा ने बताया कि सोनीपत के खरखौंदा में प्रताप स्पोर्ट स्कूल में एक भारत श्रेष्ठ खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा के अलावा तेलंगाना से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता केंद्र सरकार की देखरेख में हुई थी। इसमें गुरु नानक वाटिका पब्लिक स्कूल से गौरव भारती और हरविंद्र ने मार्शल आर्ट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक कब्जाया है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में होना निश्चित है। विजेता छात्र का स्कूल में पहुंचने पर स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्यों और स्टाफ ने स्वागत किया गया। इस मौके पर स्कूल चेयरमैन गोबिंद्र सिंह, प्रधान अमरीक सिंह, भूपिंद्र सिंह, मोहिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।