फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   साई में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की हो सकती है सीधी भर्ती : चीमा

साई में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की हो सकती है सीधी भर्ती : चीमा

Wed, 31 Jan 2018 12:19 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
साई में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की हो सकती है सीधी भर्ती : चीमा
साई में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की हो सकती है सीधी भर्ती : चीमा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की आवासीय और गैर आवासीय योजना के तहत साइक्लिंग, जूडो, हॉकी और वालीबॉल खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर पहले तीन स्थान और राज्यस्तर में पहले दो स्थानों पर आने वाले खिलाड़ी को सीधा प्रवेश दिया जा सकता है। इन योजनाओं के तहत चयनित खिलाड़ियों को भोजन, आवास, चिकित्सा, बीमा, खेल सामग्री, खेल किट, प्रशिक्षण आदि की सुविधाएं नि:शुल्क मुहैया कराई जाएंगी। इन खेलों के लिए ट्रायल 12 से 13 फरवरी तक प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र कुरुक्षेत्र में होंगे। ये जानकारी साई कुरुक्षेत्र के सहायक निदेशक एमएस चीमा ने दी। वह मंगलवार को साई सेंटर में ट्रायल प्रक्रिया की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों और प्रशिक्षकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में साइक्लिंग के लिए 12 से 18 वर्ष तक के आयु वर्ग के आवासीय एवं गैर आवासीय लड़के, जूडो के लिए 12 से 18 वर्ष, हॉकी के लिए 10 से 14 वर्ष और वालीबॉल के लिए 10 से 14 वर्ष तक के आयु वर्ग के खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण संस्थान कुरुक्षेत्र में की जाएगी। सभी खिलाड़ी 12 फरवरी को सुबह नौ बजे केंद्र में अपने साथ शैक्षणिक एवं खेल प्रतियोगिताओं, आयु के मूल प्रमाण-पत्र, मेडिकल फिटनेस प्रमाण, रिहायशी प्रमाण-पत्र और उनकी सत्यापित फोटो प्रतियां राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित, दो पासपोर्ट साइज, नवीनतम फोटोग्राफ साथ लेकर आएं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षकों और अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। इस अवसर पर प्रशिक्षक गुरविंद्र सिंह, सतपाल सिंह, कुलदीप सिंह वडैच, अमित गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed