फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   वर्ष 2017 में केयू को मिला ए प्लस ग्रेड, रचा इतिहास

वर्ष 2017 में केयू को मिला ए प्लस ग्रेड, रचा इतिहास

Fri, 29 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
वर्ष 2017 में केयू को मिला ए प्लस ग्रेड, रचा इतिहास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
केयू वर्ष 2017 में सफलता की नई कहानियां लिखने में कामयाब रहा। इस वर्ष विश्वविद्यालय ने ए-प्लस ग्रेड हासिल कर इतिहास बनाया। साथ ही वर्ष भर विभिन्न क्षेत्रों में सुधार भी किया। नैक के मूल्यांकन के बाद ए-प्लस ग्रेड हासिल कर पिछले 62 वर्षों के इतिहास में एक नया मुकाम हासिल किया है। केयू ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से जारी एनआईआरएफ की रैंकिंग में भाग लेकर देश के 100 सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों की सूची में 95वां स्थान हासिल किया।
स्वर्ण जयंती भाषण श्रृंखला में देशभर से विद्वानों को आमंत्रित किया गया। इसके साथ ही कैशलेस केयू, डिजिटल केयू, स्वस्थ बेटी-शिक्षित बेटी, आटोमेशन जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं की शुरुआत की गई। शिक्षा, संस्कृति, खेल सहित सभी क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। जनवरी 2017 में स्वस्थ बेटी शिक्षित बेटी अभियान की शुरुआत की गई। 19 जनवरी को ऑनलाइन फीस कलेक्शन शुरू हुआ। 17 मई को परीक्षा शाखा में ऑन द स्पॉट पुनर्मूल्यांकन सेल की स्थापना की गई। 24 मई 2017 को विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पहली बार विश्वविद्यालय ने पुनर्मूल्यांकन परीक्षा परिणाम ऑनलाइन करने की शुरुआत की। 29 मई को यूनिवर्सिटी ने अपना 30वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया। एक सितंबर 2017 को परीक्षा शाखा के लिए ऑनलाइन साफ्टवेयर की शुरुआत हुई। तीन से छह सितंबर को नैक मूल्यांकन के लिए आठ सदस्यी टीम प्रो. डीआर रेड्डी की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय पहुंची। 30 अक्तूबर को विश्वविद्यालय को नैक ए प्लस यूनिवर्सिटी होने का गौरव प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

इस आयोजनों के कारण यादगार बना वर्ष 2017
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 25 से 27 नंवबर के बीच आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया। 29 मई को आयोजित 30वें दीक्षांत समारोह के आयोजन में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दीक्षांत भाषण दिया। 11 अप्रैल 2017 को गोयल अवार्ड समारोह में देशभर के वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed