{"_id":"59e258a24f1c1bcd538b7947","slug":"101508006050-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादूपुर नहर में बहाएंगे भाजपा के झूठ की अस्थियां : कोहली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादूपुर नहर में बहाएंगे भाजपा के झूठ की अस्थियां : कोहली
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादूपुर नहर में बहाएंगे भाजपा के झूठ की अस्थियां : कोहली
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद ।
दादूपुर नहर के निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया 51 दिन क्रमिक अनशन 13वें दिन भी जारी रहा, जिसकी शुरुआत हर्ष वर्धन कोहली व जसबीर मामू माजरा ने की और संजू धुराला, मनीष धुराला, सुमित, साहिल, अमदीप, अशोक, राजबीर सिंह, पतवंत सिंह, जगजीत सिंह, सुखबीर सिंह, कुलदीप सिंह क्रमिक अंशन पर बैठे। हर्ष वर्धन कोहली ने कहा कि किसानों के हक के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं और जब तक सरकार दादूपुर नहर बंद करने का निर्णय वापस नहीं लेगी, तब तक कांग्रेस वर्कर मैदान में डटे रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिखा दिया है कि उसे किसानों से कोई लेना देना नहीं। दादूपुर नहर बंद करके भाजपा ने अपनी तानाशाही का परिचय दिया है लेकिन कांग्रेस इसी नहर में भाजपा के झूठ की अस्थियां बहाएगी। जसबीर मामू माजरा ने कहा कि अगर आज सभी ने मिलकर यह लड़ाई न लड़ी तो यहां की खेती का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने स्वामीनाथन को लागू करने के अपने वादे को भी नहीं पूरा किया और न ही फसलों के उचित मूल्य दिए जा रहे हैं। भाजपा के कार्यकाल में किसानों द्वारा आत्महत्या करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं लेकिन प्रदेश व केन्द्र की सरकार आंखें मूंद तमाशा देख रही है। इस अवसर रणधीर कश्यप, लखविन्द्र लखा, रवि शर्मा, बिट्टू हबाना, राहुल माथुर, कुलदीप सुलखनी, परमजीत विर्क सहित बड़ी सं या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।