फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   1008 Kundiya Maha Yagya will start from March 18

Kurukshetra News: 1008 कुंडीय महायज्ञ 18 मार्च से होगा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
1008 Kundiya Maha Yagya will start from March 18
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के केशव पार्क में यज्ञ सम्राट हरिओम महाराज की ओर से 1008 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन 18 मार्च से किया जाएगा। इसके लिए शनिवार को अग्नि पूजन कार्यक्रम किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा भी अपने परिवारजनों के साथ पहुंचे। उन्होंने हवन यज्ञ में आहुति डाली तो महिला दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में सभी को बधाई भी दी। कार्यक्रम में कन्या पूजन भी किया गया।
विज्ञापन

बड़ौली ने कहा कि वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। 18 से 27 मार्च तक चलने वाले महायज्ञ की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और सनातन धर्म की मर्यादा में रहकर ही इस धर्म की धरती पर 1008 कुंडीय यज्ञ को पूरा करवाएंगे। उन्होंने कहा हरियाणा प्रदेश, देश और विश्व की शांति के लिए यह महायज्ञ करवा रही है। इसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर पुण्य कमाएं।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि यह महायज्ञ बड़े स्तर पर करवाया जाएगा। इसके अलावा सभी सामाजिक और धार्मिक संस्थानों को इस यज्ञ में सहयोग करने शामिल होने की रुचि दिखाई है। सभी विधायक और मंत्रियों को इस आयोजन के लिए निमंत्रण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिपुरा पीठाधीश्वर हरिओम महाराज ने बताया कि 18 मार्च को महायज्ञ शुरु करने से पहले कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं भाग लेंगी। इसके बाद ही हवन के लिए अग्नि प्रज्ज्वलित करवाई जाएगी।

सपा नेता अबू आजमी दे सकते हैं कुछ भी बयान
बडौली ने समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के औरंगजेब को अच्छा शासक बताने पर कहा कि वे कुछ भी बयान दे सकते हैं। यह कोई हैरानी की बात नहीं है। वे हमेशा ही ऐसे विवादित बयान देते रहते हैं लेकिन उनके बयान का कोई गंभीरता से नहीं लेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed