{"_id":"6a14c12c418be0129d0e1ab8","slug":"10-shopkeepers-in-sector-17-were-challaned-and-their-goods-were-confiscated-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-155449-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सेक्टर-17 में 10 दुकानदारों का चालान, सामान भी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सेक्टर-17 में 10 दुकानदारों का चालान, सामान भी जब्त
Tue, 26 May 2026 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 26 May 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला नगर आयुक्त एवं कार्यकारी अधिकारी के आदेशों के तहत सेक्टर-17 में सफाई व्यवस्था और नियमों के उल्लंघन को लेकर नगर परिषद की टीम ने सख्त कार्रवाई की। सफाई निरीक्षक के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान डस्टबिन न रखने, प्लास्टिक व पॉलीथिन का उपयोग करने वाले दुकानदारों के चालान किए गए।
अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के सामान को भी मौके से जब्त किया गया। कार्रवाई के तहत कुल करीब 10 दुकानदारों के चालान काटे गए। निरीक्षण टीम ने पाया कि कई दुकानदार न तो निर्धारित डस्टबिन का उपयोग कर रहे थे और न ही प्रतिबंधित प्लास्टिक व पॉलीथिन के प्रयोग से बच रहे थे।
इस मौके पर सफाई निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने कहा कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी अतिक्रमण करने और प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। अभियान के दौरान सुपरवाइजर अनूप सिंह, राजेश तथा होमगार्ड की टीम भी मौजूद रही और कार्रवाई में सहयोग किया। संवाद