{"_id":"5f9c7e168ebc3e9ba13894d1","slug":"10-quantle-chura-post-and-34-kg-ganja-patti-found-from-godown-kurukshetra-news-knl493128154","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 क्विंटल 38 किग्रा चूरा पोस्त, 34 किग्रा गांजा पत्ती बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 क्विंटल 38 किग्रा चूरा पोस्त, 34 किग्रा गांजा पत्ती बरामद
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने बताया कि जिले कुरुक्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि जिला अपराध शाखा की टीमों को सख्ती से निर्देश दिये गये हैं कि नशे का अवैध कारोबार करने वालों की धरपकड़ के साथ इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये। सीआईए की टीम ने जीटी रोड पर ढाबा संचालक रोशन वासी गांव धंतौड़ी, फिरोज खान वासी गांव मलकपुर थाना छछरौली जिला यमुनानगर और संदीप वासी भगवानपुर कॉलोनी शाहाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ढाबा संचालक पहले भी नशे के कारोबार के चलते पंजाब और हरियाणा पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है और जमानत पर है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीआईए टीम को हाईवे पर नशीले पदार्थों की बड़े पैमाने पर बिक्री की सूचना मिली थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों ने पिपली शाहाबाद के बीच जीटी रोड पर एक होटल के समीप एक मकान में गोदाम बनाया हुआ है। जहां भारी मात्रा में चुरा पोस्त, डोडा पोस्त और गांजा पत्ती की खेप रखी हुई थी। मकान में बनाए गोदाम की चेकिंग करने पर वहां से 10 क्विंटल 38 किग्रा चूरा पोस्त, 34 किग्रा गांजा पत्ती बरामद की। जो काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों में रखी थी। पुलिस के मुताबिक इसकी कीमत करीब एक करोड़ है। गिनती करने पर 21 कट्टों में चूरा पोस्त 30/30 किलोग्राम चूरापोस्त, 4 कट्टे प्लास्टिक में पैकिंग किया हुआ 76 किलोग्राम चूरा पोस्त, 16 कट्टों में 15/15 किलोग्राम वजन डोडा पोस्त, दो कट्टों में17/17 किलोग्राम गांजा, दो पालीथिन पैकिंग की मशीन, 4 कट्टे खाली पालीथिन जो पैकिंग के लिए रखे थे। ये सब गोदाम से बरामद किए गए हैं। अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने का प्रयास करेगी।