फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   10-10 years imprisonment to three including a woman found guilty of snatching

Kurukshetra News: छीनाझपटी की दोषी महिला समेत तीन को 10-10 साल की कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
10-10 years imprisonment to three including a woman found guilty of snatching
कुरुक्षेत्र/पिपली। सवा छह साल पहले पर्स छीनने के मामले में अदालत ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी अनिल निवासी बराना जिला पानीपत, रिंकू व महिला सुदेश निवासी सोनीपत को 10-10 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

थाना सदर में पांच अप्रैल 2018 को दर्ज शिकायत में दलबीर सिंह निवासी सेक्टर-तीन ने बताया था कि वह पिपली की तरफ जा रहा था। दोपहर करीब 2.25 बजे वह सेक्टर-दो/तीन कट फ्लाईओवर के नीचे पहुंचा तो बाइक पर आए दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया था। वह कुछ समझता आरोपी उससे मारपीट करके उसका पर्स छीनकर भाग गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी अनिल, रिंकू व महिला सुदेश गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

जिला न्यायवादी मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि इस मामले की नियमित सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशु कुमार जैन की अदालत ने गवाहों व सबूतों के आधार पर छीनाझपटी के आरोपी अनिल, रिंकू व सुदेश को दोषी करार देते हुए 10-10 वर्ष कारावास व 25-25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न भरने की सूरत में दोषियों को छह माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed