फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kishan Lal Public College students continue hunger strike to protest of suspension

किशन लाल पब्लिक कॉलेज से छात्रों के निलंबन के विरोध में भूख हड़ताल जारी

Sat, 09 Nov 2013 07:51 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
रेवाड़ी/ब्यूरो Updated Sat, 09 Nov 2013 07:51 PM IST
विज्ञापन
Kishan Lal Public College students continue hunger strike to protest of suspension
हरियाणा के जिला रेवाड़ी के किशन लाल पब्लिक कॉलेज में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग पर प्राचार्य को ज्ञापन देने गए छात्रों को निलंबित करने के विरोध में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं की कॉलेज के गेट के सामनेे दूसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रही।
विज्ञापन


छात्रों का निलंबन रद्द करने के समर्थन में कालेज के 1900 छात्रों ने हस्ताक्षर कर छात्र आंदोलन का समर्थन किया है।

छात्र नेताओं का आरोप है कि प्राचार्य को कॉलेज परिसर में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और समय से पूर्व सेमेस्टर की फीस का फरमान जारी करने के विरोध में छात्र ज्ञापन देने गए तब न केवल प्राचार्य अपितु वहां मौजूद प्रबंधन ने भी दुर्व्यवहार किया था।
विज्ञापन


उसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने नोटिस बोर्ड पर तीन छात्रों कुलदीप, बलजीत एवं हितेश को कालेज से निलंबित करने का नोटिस चस्पा दिया था।

निलंबन रद्द करने की मांग के समर्थन में एबीवीपी के कार्यकर्ता कॉलेज के गेट के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गए थे।

इस मौके पर एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य महेश, आनन्द यादव, अहीर कॉलेज के छात्र नेता राहूल यादव, डहीना कॉलेज के छात्र नेता नरेन्द्र यादव, बावल कॉलेज के जिला संयोजक विकास चौधरी, केएलपी कॉलेज अध्यक्ष विनय सहित अनेक छात्र नेता धरनास्थल पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला है

वीरवार को सुबह 11 बजे के करीब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले किशन लाल पब्लिक के छात्र कॉलेज के प्राचार्य को कॉलेज में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग के समर्थन में ज्ञापन देने गए थे।


छात्रों का आरोप है कि प्राचार्य और प्रबंधन ने न केवल ज्ञापन लेने से मना कर दिया अपितु छात्रों पर मामला दर्ज करा कर भविष्य खराब करने की धमकी भी दी। उसके पश्चात कालेज प्रबंधन ने तीन छात्रों का निलंबित कर उनके कॉलेज परिसर में प्रवेश करने पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed