{"_id":"97e6b9a8-c205-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"khemka-will-give-answer-in-robert-vadra-and-dlf-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाड्रा और डीएलएफ डील मामले में खेमका देंगे जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाड्रा और डीएलएफ डील मामले में खेमका देंगे जवाब
चंडीगढ़/ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2013 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और डीएलएफ के बीच गुड़गांव में हुई डील की जमीन का पट्टा रद्द करने के मामले में आईएएस डॉ. अशोक खेमका ने जवाब तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
वे यह जवाब 23 मई को मुख्य सचिव पीके चौधरी को सौंपेंगे।
खेमका ने चकबंदी महानिदेशक के पद पर रहते हुए 15 अक्तूबर, 2012 को यह पट्टा रद्द किया था। पट्टा रद्द करने के बाद मामला मीडिया की सुर्खियां बन गया।
हरियाणा सरकार ने वित्तायुक्त राजस्व कृष्ण मोहन की अध्यक्षता में कमेटी गठित की थी। इस कमेटी में केके जालान और राजन गुप्ता सदस्य थे।
कमेटी ने रिपोर्ट दी थी कि खेमका ने पट्टा गलत रद्द किया था और वाड्रा-डीएलएफ डील में कुछ भी गलत नहीं था।
मुख्य सचिव पीके चौधरी ने कमेटी की इस रिपोर्ट पर अशोक खेमका से जवाब मांगा था।
खेमका ने यह जवाब 20 मई तक देना था लेकिन मुख्य सचिव पीके चौधरी छुट्टी पर विदेश गए हुए हैं। वे दफ्तर 23 मई को पहुंचेंगे। खेमका उसी दिन अपनी रिपोर्ट उन्हें देंगे।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि खेमका ने मुख्य सचिव से जांच से संबंधित कुछ कागज मांगे थे लेकिन उन्हें कोई कागज उपलब्ध नहीं कराया गया। सिर्फ रिपोर्ट पढ़कर ही जवाब तैयार किया गया है।
विज्ञापन