{"_id":"663bf62f5b69d2bcb6076244","slug":"zilla-parishad-members-opened-their-front-said-will-try-to-defeat-manohar-lal-from-karnal-seat-karnal-news-c-18-knl1008-384885-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जिला परिषद सदस्यों ने खोला मोर्चा, बोले, मनोहर लाल को करनाल सीट से हराने का करेंगे प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जिला परिषद सदस्यों ने खोला मोर्चा, बोले, मनोहर लाल को करनाल सीट से हराने का करेंगे प्रयास
विज्ञापन
- 25 में से 20 सदस्य बोले, मनोहर लाल की नीतियों के कारण अटका विकास
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सरपंचों के बाद जिला परिषद सदस्यों ने भी पूर्व सीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। करनाल जिला परिषद के 25 में से 20 सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को लोकसभा चुनाव में करनाल से हराने के लिए काम करने का एलान किया है। उनका कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री की गलत नीतियों के कारण गांवों में विकास नहीं हो पाया।
जिला परिषद कार्यालय में 20 सदस्यों ने बैठक करके यह निर्णय लिया है। वार्ड-1 के कुलदीप मढ़ान, वार्ड-10 से कृष्ण, वार्ड-21 के सदस्य राजसिंह वाल्मीकि और वार्ड-24 के सदस्य राजसिंह सहित अन्यों का कहना है कि मनोहर सरकार ने पंचायती राज के हक का हनन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण गांवों के स्वीकृत कार्यों में से भी 15 प्रतिशत भी पूरे नहीं हो पाए। महज दो लाख से लेकर 10 लाख रुपये तक के काम के लिए टेंडर लगात है तो कोई एजेंसी आगे नहीं आती, ऐसे में काम नहीं हो पाया। करनाल में भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्य ही चेयरमैन है। जिन सदस्यों ने पूर्व सीएम का करनाल लोकसभा में विरोध करने का एलान किया है, उनमें कई सदस्य कांग्रेस, इनेलो, जजपा और बसपा समर्थित हैं। ब्यूरो
हमें मिलना तक जरूरी नहीं समझा गया
मुखर होने वाले जिला परिषद सदस्यों का आरोप है कि दिसंबर 2022 के बाद से सभी सदस्य मुख्यमंत्री रहते हुए मनोहर लाल से मुलाकात का समय मांग रहे थे, लेकिन आज तक उन्हें समय नहीं दिया गया। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने हमें मिलना जरूरी नहीं समझा। सरपंचों पर भी सरकार ने लाठियां बरसाईं। अब गांवों में लोग हमसे काम न होने पर जवाब मांगने लगे हैं। ऐसे में हम पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रचार करके कांग्रेस के प्रत्याशी को जितवाने का काम करेंगे।