फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Yuvraj and Pratyush are the best swimmers

Karnal News: युवराज व प्रात्युष सबसे अच्छे तैराक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Yuvraj and Pratyush are the best swimmers
तैराकी में पदक विजेता युवराज।
करनाल। स्कूल गेम फेडरेशन की ओर से आयोजित खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में सोमवार को तैराकी के मुकाबले हुए। पहले दिन अंडर-14 में युवराज ने 400 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण, 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में रजत पदक जीरा। अंडर-19 आयु वर्ग में 50 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर बैकस्ट्रोक व 100 मीटर फ्री स्टाइल में प्रात्युष वर्मा प्रथम रहे।
विज्ञापन

अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग में आयोजित विभिन्न मुकाबलों में सरकारी व निजी स्कूलों के प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। कर्ण स्टेडियम के स्विमिंग पूल में तैराकी की फ्रीस्टाइल, बटरफ्लाई, ब्रेस्टस्ट्रोक के मुकाबले हुए।
विज्ञापन

अंडर-14 आयु वर्ग के 50 मीटर फ्री स्टाइल में विराट सिंह प्रथम, लविश द्वितीय रहे। 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कुशल पहले व उदयवीर सिंह दूसरे स्थान पर रहे। 50 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में लविश ने पहला व सक्षम जांगडा ने दूसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर फ्रीस्टाइल में विराट सिंह पहले व आदित भारद्वाज दूसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में अक्षित चहल ने पहला व युवराज ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर 17 आयु वर्ग में
- 50 मीटर फ्रीस्टाइल में रचित नरवाल पहले व शशावत वर्मा दूसरे स्थान पर रहे।
- 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में शाश्वत शर्मा ने स्वर्ण और हरमन ने रजत पदक जीता।
- 100 मीटर फ्रीस्टाइल में सत्यम श्योरन प्रथम व हार्दिक अरोड़ा द्वितीय रहे।
- 400 मीटर फ्री स्टाइल में सत्यम श्योरन पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed