{"_id":"69c04cbb45b69547ee054aab","slug":"youths-beat-up-milk-supplier-karnal-news-r-18-1-roh1004-870170-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दूध सप्लायर से युवकों ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दूध सप्लायर से युवकों ने की मारपीट
Mon, 23 Mar 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर (सोनीपत)। रेलवे रोड से जनता स्कूल रोड की ओर जा रहे कुरुक्षेत्र के देवीदासपुरा के रहने वाले दूध सप्लायर अशोक कुमार के साथ युवकों ने मारपीट की। उसे जान से मारने की धमकी भी दी। अशोक ने शिकायत में बताया कि वह अपनी गाड़ी में करनाल से दूध लेकर सोनीपत जा रहे थे। जब वे साथी सूरज के साथ जनता स्कूल रोड पर पहुंचे तो दो कारों में सवार 5-6 युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने दोनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन