{"_id":"21123669cd901f7a3ff78cde84f46319","slug":"youth-s-death-sparks-row","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत पर बवाल
करनाल
Updated Thu, 10 Oct 2013 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अकादमी मधुबन में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मधुबन पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर गांव के ही दंपति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव दाहा निवासी 21 वर्षीय सुरेंद्र सफेदी की पुताई का काम करता था।
बुधवार की रात मधुबन थाना पुलिस ने मधुबन पुलिस अकादमी से पेड़ पर लटका सुरेंद्र का शव बरामद किया। युवक प्लास्टिक की रस्सी से बने फंदा पर लटका हुआ था। परिजनाें का आरोप है कि करीब तीन दिन पूर्व गली में रहने वाले खेमू के परिवार के साथ सुरेंद्र की कहासुनी हुई थी।
कहासुनी के दौरान खेमू व उसके पुत्राें ने सुरेंद्र को अगले दो दिन में देख लेने की बात कही थी। पिता सुरेश ने बताया कि सुरेंद्र बुधवार की शाम करीब आठ बजे घर से मधुबन के हाईवे पर केमिस्ट से दवाई लेने के लिए गया था। दवाई लेकर सुरेंद्र मधुबन अकादमी के रास्ते सिरसी जा रहा था।
विज्ञापन
रात का अंधेरा होने के कारण वहीं मधुबन की झाड़ियों में गांव में रहने वाले खेमू, उसकी पत्नी व दो अन्य साथियों ने मिलकर सुरेंद्र को दबोच लिया और उसकी हत्या करने के बाद शव को रस्सी से पेड़ पर लटका दिया। दाहा निवासी राजकुमार ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सुरेंद्र का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ था और सुरेंद्र के हाथ पीछे की ओर मुडे़ हुए थे।
इसे देखकर लगता था कि फंदे पर चढ़ाते हुए जबरन सुरेंद्र को पीछे से पकड़ा गया हो। पुलिस के कहने पर उसी ने पेड़ से सुरेंद्र का शव उतारा। शव देखकर लगता था कि हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए लटका दिया गया है। मृृतक के चाचा रमेश, सुंदर, महिंद्र व जोगेंद्र ने बताया कि तीन दिन पूर्व सुरेंद्र की खेमू व उसके परिजनों से नाली में पड़े कूडे़ के लिए कहासुनी हुई थी। मधुबन थाना प्रभारी अनिल कुंडू ने बताया कि मृतक के भाई कृष्ण की शिकायत पर दाहा निवासी खेमू, उसकी पत्नि व दो अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।