{"_id":"c6ab3431bd904057f29deafd48a4a373","slug":"youth-murdered-in-kutel-village-in-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव कुटेल गामड़ी में युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव कुटेल गामड़ी में युवक की हत्या
करनाल
Updated Thu, 27 Feb 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कुटेल गामड़ी में संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई है। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच मधुबन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल कल्पना चावला मेडिकल कालेज में भेज दिया है। डीएसपी गीता मोर और एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर जाकर कई पहलुओं की जांच की।
पुलिस ने इस संबंध में मृतक के भाई दर्शन सिंह की शिकायत एक युवक राकेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवकों ने एक साथ शराब पी और इस दौरान उनमें किसी बात पर कहासुनी हो गई।
जानकारी के अनुसार, गांव कुटेल विक्रम पुत्र अर्जुन सिंह की मंगलवार रात को अपने ही गांव के दो युवकों के साथ किसी बात पर मारपीट हो गई। मृतक के भाई लीलू ने पुलिस को बताया कि विक्रम का गांव के दो युवकों के साथ गांव की गली में झगड़ा हो गया था और उन्होंने उसके साथ मारपीट की, जिससे विक्रम बेहोश हो गया। परिजन उसे बेहोेशी की हालात में घर ले गए।
विज्ञापन
उन्होंने विक्रम को होश में लाने का प्रयास किया, लेकिन वह होश में नहीं आया और बाद में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि विक्रम की गर्दन पर चोट के निशान थे। वहीं, दूसरी ओर, घटना की सूचना मिलने पर आस-पड़ोस के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। बुधवार सुबह मधुबन पुलिस को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की।