{"_id":"659b107920924f43b00816b3","slug":"youth-lost-his-life-in-accident-karnal-news-c-18-knl1008-300156-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हादसे में युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हादसे में युवक की गई जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नीलोखेड़ी। जीटी रोड पर एक ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नारनौंद जिला हिसार निवासी आजाद सिंह ने बुटाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा युवराज कुरुक्षेत्र में उसके चाचा कृष्ण पाल के पास एक साल से रह रहा था। वह छह जनवरी को अपने दोस्त के पास संधीर गांव, नीलोखेड़ी मिलने के लिए गया हुआ था। जब वह दोस्त से मिलकर वापस मोटरसाइकिल से लौट रहा था तो रात नौ बजे एक अज्ञात ट्रक चालक ने उसके बेटे की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे नीलोखेड़ी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।