फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth dies in collision with private bus

निजी बस की टक्कर से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in collision with private bus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। असंध जींद बाईपास पर एक बाइक सवार को प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त मुजफ्फरनगर के रसूलपुर दभेड़ी निवासी शावेज के रूप में हुई। वह बाइक से फेरी का काम करता था।

मुज्जफरनगर के गांव रसूलपुर दभेड़ी निवासी तालिब ने बताया कि उसके गांव का शावेज और वह दोनों मोटरसाइकिल पर फेरी का काम करते थे। 12 सितंबर को दोनों अलग-अलग मोटरसाइकिल पर असंध में जींद बाईपास पर पहुंचे। तभी दोपहर के समय एक प्राइवेट बस चालक ने बस को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए शावेज की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे शावेज सड़क पर गिर गया और उसकी छाती और सिर पर चोट लग गई। इस दौरान बस चालक बस को रोककर उनके पास आया, लेकिन जब वहां लोग एकत्रित होने लगे तो वह मौके से फरार हो गया। वह शावेज को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर गया, जहां से उसे करनाल रेफर कर दिया गया। करनाल के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। असंध थाना प्रभारी कमलदीप ने बताया कि बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed