फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   youth detain in army area

अंबाला आर्मी इलाके में करनाल का युवक काबू

Sat, 05 Oct 2013 11:55 PM IST
करनाल
करनाल Updated Sat, 05 Oct 2013 11:55 PM IST
विज्ञापन
youth detain in army area
अंबाला के अति संवेदनशील इलाके में एक  संदिग्ध युवक को एयरफोर्स कर्मियों ने काबू कर लिया। एयरफोर्स कर्मियों ने युवक से करीबन सात-आठ घंटे तक पूछताछ की और उसके बाद उसे स्थानीय पुलिस के  हवाले कर दिया।
विज्ञापन


युवक की पहचान फिलहाल करनाल के गांव केलरम का रहने वाला है। शनिवार देररात तक  स्थानीय पुलिस युवक से पूछताछ करती रही।

एक युवक एयरफोर्स सिपाही वर्दी पहनकर सैन्य क्षेत्र स्थित जीएमएन कालेज के पास संदिग्ध हालत में घूम रहा था। ये युवक वहीं कॉलेज के पास एक स्टोर में गया और वहां से उसने एयरफोर्स अफसरों के बैज खरीदें और उसके बाद एयरफोर्स स्टेशन की ओर बढ़ने लगा।
विज्ञापन


तभी वहां से गुजर रहे एयरफोर्स कर्मियों ने इस संदिग्ध युवक को देखा और उसका थोड़ी देर तक पीछा कर उसकी गतिविधि पर नजर रखी। उसके बाद इसकी सूचना एयरफोर्स पुलिस को दी गई। एयरफोर्स पुलिस अथारिटी ने इस युवक को वहीं राउंडअप कर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जब युवक की तलाशी ली गई तो उसकी जेब में से अफसरों के बैज और एक वारंट अफसर का फर्जी पहचान पत्र भी मिला। जिसे देखकर एयरफोर्स पुलिस हैरान हो गई। उसके बाद शाम तक कई घंटों की पूछताछ के बाद युवक को शनिवार रात को अंबाला कैंट पुलिस को सौंप दिया गया।

शनिवार देररात इसकी सूचना एसीपी, डीसीपी और पुलिस कमिश्नर को दी गई। स्थानीय पुलिस देररात तक युवक से पूछताछ करने में जुटी रही। पुलिस कमिश्नर राजबीर सिंह देसवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि  आर्मी क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक पकड़ा गया है।


अभी स्थानीय पुलिस इस बारे में पूछताछ कर रही है कि उसका मकसद क्या था और वह यहां क्या कर रहा था। उधर, करनाल से युवक के परिजनों को अंबाला पुलिस ने बुला लिया है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed