फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Young man riding a bike absconded after picking up the straw

Karnal News: गल्ला उठाकर बाइक सवार युवक फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Young man riding a bike absconded after picking up the straw
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। कर्ण विहार चौक पर दो युवक एक रेहड़ी चालक का गल्ला उठाकर मोटरसाइकिल पर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित रेहड़ी चालक आरोपियों के पीछे भागा, लेकिन पैदल होने के कारण वह आरोपियों को पकड़ नहीं सका। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दे है।


कर्ण विहार निवासी रफीक ने सेक्टर-32-33 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह केसरपुर गांव जिला बरेली, यूपी का रहने वाला है। हाल में वह गली नंबर 22 कर्ण विहार में किराए पर रहता है। वह कर्ण विहार के मोड़ पर मूंगफली की रेहड़ी लगाता है। वह छह जनवरी की रात करीब आठ बजे एक ग्राहक को सामान दे रहा था। उसी दौरान दो युवक एक मोटरसाइकिल पर आए। वहां वे दो मिनट तक खड़े रहे। जिसके बाद एक युवक ने मोटरसाइकिल से उतरकर उसका गल्ला उठाकर मोटरसाइकिल पर बैठ गया। वहीं मोटरसाइकिल स्टार्ट किए हुए युवक ने उक्त युवके के बैठते ही मोटरसाइकिल को दौड़ा लिया। दोनों आरोपी रविदास चौक से शुगर मिल की तरफ भाग गए। पीड़ित ने बताया कि उसके गल्ले में 15 से 17 हजार रुपये रखे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed