{"_id":"69d8974c8dee9d5104048441","slug":"young-man-from-karnal-who-went-to-russia-on-a-tourist-visa-22-days-ago-reported-dead-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: टूरिस्ट वीजा पर 22 दिन पहले रूस घूमने गया था युवक, आई मौत की सूचना; शव लाने की सरकार से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: टूरिस्ट वीजा पर 22 दिन पहले रूस घूमने गया था युवक, आई मौत की सूचना; शव लाने की सरकार से गुहार
Fri, 10 Apr 2026 11:53 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल
Published by: Naveen
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:53 AM IST
सार
पिता विनोद कुमार और मां का कहना है कि विदेश जाने से पहले उन्होंने अपने बेटे को रोका था कि अभी मत जा अपनी पढ़ाई पूरी कर ले। तब बेटे ने यह कहा था कि टूरिस्ट वीजा पर घूमने जा रहा हूं, वहां बसने थोड़ी जा रहा हूं।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टूरिस्ट वीजा पर 22 दिन पहले रूस घूमने गए बसंत विहार के 17 वर्षीय देव पुंडीर की संदिग्ध मौत की सूचना मिली है। परिवार को व्हाट्सएप पर बेटे की फोटो के साथ उसकी मौत की जानकारी उसके साथियों के माध्यम से मिली है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम पसर गया है और परिवार से भारत सरकार से बेटे की मौत के कारण का पता लगाने और शव वापस लाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
इलेक्टि्रशियन पिता विनोद कुमार ने बताया कि 16 मार्च को उनका बेटा रूस घूमने के लिए गया था। शनिवार से ही उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। न ही फोन लग रहा था, अब बुधवार को अचानक उन्हें व्हाट्सएप पर बेटे की मौत की सूचना मिली है। उसकी मौत कैसे हुई, कब हुई, इसकी कोई जानकारी नहीं है। मामी पूजा ने बताया कि देव और तीन भाई-बहन हैं। मां घर पर सिलाई का काम करती हैं।
विज्ञापन
पार्षद प्रतिनिधि सुभाष कोच के साथ परिवार के सदस्य केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविंद्र राणा से भी मिले। उन्होंने परिवार को बेटे की मौत का पता लगाने का आश्वासन दिया है। ताकि बेटै के शव का अंतिम संस्कार किया जा सके।
विज्ञापन
पिता बोले, मैने रोका था तो उसने कहा कि वहां बसने थोड़ी जा रहा...
पिता विनोद कुमार और मां का कहना है कि विदेश जाने से पहले उन्होंने अपने बेटे को रोका था कि अभी मत जा अपनी पढ़ाई पूरी कर ले। तब बेटे ने यह कहा था कि टूरिस्ट वीजा पर घूमने जा रहा हूं, वहां बसने थोड़ी जा रहा हूं। वापस लौटकर पढ़ाई कर लेगा। उन्होंने बताया कि बेटे ने पिछले साल ही 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी और वर्तमान में होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा कर रहा था।