फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Young man dies, allegation of poisoning

Karnal News: युवक की मौत, जहर देने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Young man dies, allegation of poisoning
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। उत्तम कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय मोहित की शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने मोहित की पत्नी पर ही उसे जहरीला पदार्थ देकर मारने का आरोप लगाया है। मृतक की बहन सोनिया का कहना है कि मोहित चार महीने से मानसिक तनाव में था। उसने अपनी पत्नी के मोबाइल में एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ आपत्तिजनक चैटिंग देख ली थी, जिसके बाद दंपती में विवाद शुरू हो गया था।
पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। परिजन इसे साजिशन हत्या बताकर पत्नी और प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सेक्टर 32-33 थाना पुलिस जांच कर रही है। थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोनिया का आरोप है कि शनिवार की देर शाम मोहित ने खुद उन्हें बताया कि उसकी पत्नी ने गिलास में कुछ जीरे जैसा पदार्थ घोलकर पिलाया है, जिसके बाद उसे घबराहट हुई और मुंह से झाग निकलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पत्नी ने हालत बिगड़ने पर प्रॉपर्टी डीलर के भाई को फोन किया, जिसने मोहित को अपनी गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में वह गाड़ी इधर-उधर घुमाता रहा। पहले उसे एक निजी अस्पताल ले गया, जहां 50 हजार रुपये एडवांस मांगे गए। जब पत्नी से बात की गई तो उसने कहा कि हमारे पास बजट नहीं है। इसके बाद मोहित को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed