फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Young man attacked and injured, case against 12 peopleYoung man attacked and injured, case against 12 people

Karnal News: युवक पर हमला कर किया घायल, 12 लोगों पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Young man attacked and injured, case against 12 peopleYoung man attacked and injured, case against 12 people
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रामनगर में शुक्रवार रात कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए।
घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 12 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना रामनगर पुलिस को परवेश कुमार निवासी रामनगर ने बताया कि उसका छोटा भाई विशाल शुक्रवार रात घर पर बच्चों के साथ था। उसी समय कुछ लोगों ने विशाल को घर के गेट के ऊपर से आवाज लगाकर बुला लिया और एक्टिवा पर बिठाकर ले गए। दूसरी ओर विशाल की प्रतीक्षा में पहले से 12-13 युवक लाड़ीबाला चौक पर मौजूद थे। सभी ने विशाल पर हमला कर दिया।

मोहल्ले के लोग एकजुट हुए तो आरोपी भाग गए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके भाई को जान से मारने की नीयत से हथियार, रिवॉल्वर लेकर आए थे। लोगों ने बेहोशी की हालत में विशाल को उठाया और घर लेकर आए। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई और विशाल को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने शिकायत पर सागर, विनय, रमेश, अनेक, सुरेन्द्र समेत 12 के खिलाफ मामला दर्ज किया है।म
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed