फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Young man and old man died due to corona, 181 found infected

कोरोना से युवक और बुजुर्ग की गई जान, 181 संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Young man and old man died due to corona, 181 found infected
जिले में शनिवार को कोरोना से युवक और एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं 181 नए केस मिले हैं। वहीं 302 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। मरने वालों में अर्जुन गेट निवासी 29 वर्षीय युवक शामिल है। जिसे तीन दिन से सर्दी, खांसी और सांस फूलने की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज में 27 जनवरी को दाखिल कराया गया था। उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया था जहां उसकी मौत हो गई। वहीं महमूदपुर निवासी 68 वर्षीय व्यक्ति को एक दिन से उलटी और बढ़ती सांस की शिकायत पर 27 जनवरी को सुबह 10 बजे मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया था। 28 जनवरी को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा के अनुसार अभी तक जिले में 581 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जिले में कोरोना के 1350 सक्रिय केस हैं। पिछले 24 घंटे में 1846 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 690037 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक 47308 पॉजिटिव केस सामने आए थे। इनमें से 45377 मरीज ठीक होकर घर चले गए। कोरोना पॉजिटिव मरीजों में तीन डॉक्टर भी शामिल है। इसके साथ ही विद्यार्थी, दुकानदार, टेलर, फार्मासिस्ट, एएनएम, पुलिस कर्मी आदि कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं। वहीं कोरोना पॉजिटिव आए 175 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। दो कल्पना चावला राजकीय मेडिकल में दाखिल है दो प्राइवेट अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed