{"_id":"6755ff812a00cab94c04f134","slug":"you-have-held-my-hand-then-what-is-there-to-be-afraid-of-karnal-news-c-18-knl1008-535265-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पकड़ा मेरा हाथ है, फिर डरने की क्या बात है....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पकड़ा मेरा हाथ है, फिर डरने की क्या बात है....
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। श्रीराम मंदिर में रविवार सुबह शिव स्तुति के बाद शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से श्रद्धालुओं ने पंचामृत स्नान करवाया और सुंदर फूलों से शृंगार किया गया। अन्नु खट्टर ने छाएं काली घटाएं तो क्या, तेरे आंचल के नीचे हूं मैं, आगे आगे वो चलती मेरे, अपनी श्यामा के पीछे हूं मैं भजन गाया और वीना सेठ ने उसने पकड़ा मेरा हाथ है, फिर डरने की क्या बात है गाकर सबको भाव विभोर कर दिया।
मुख्य यजमान के रूप में संजय गुप्ता, कनक गुप्ता और मेधा गुप्ता से पंडित अनिल द्विवेदी ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कार्य संपन्न करवाया। इस अवसर पर अनिल द्विवेदी ने कहा कि भोलेनाथ की कृपा अपरंपार है। सच्चे हृदय से जो मनुष्य भोलेनाथ का सिमरण करता है उसका जीवन सफल हो जाता है। भोलेनाथ कभी अपने भक्तों को निराश नहीं करते। हमें अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए ईश्वर का सिमरण करना चाहिए।
प्रत्येक रविवार को श्री राम मंदिर में श्रद्धालु भोलेनाथ को पंचामृत स्नान करवाने के लिए पहुंचते हैं। मान्यता है कि इस मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस अवसर पर वेद दुआ, अशोक मदान, सुशील मदान, सुनैना, अनिल छाबड़ा, अनु खट्टर, वीना सेठ व संजीव ढींगड़ा आदि मौजूद रहे।