फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   You called me Sherawali...

Karnal News: तूने मुझे बुलाया शेरा वालिये...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
You called me Sherawali...
श्री कृष्णा मंदिर सेक्टर-14 में आदि शक्ति मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से माता की चौकी में मां की महिमा का किया गुणगान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। श्री कृष्णा मंदिर सेक्टर-14 में आदि शक्ति मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से माता की चौकी में तीसरे दिन मां की महिमा का गुणगान किया गया। जिसमें कलाकार राजन मदान ने, एक तू सच्ची सरकार मां झंडेयांवाली...। तूने मुझे बुलाया शेरा वालिये मैं आया मैं आया जोता बालिये... भजन गाए। आदि शक्ति मां झंडेवाली सेवा समिति के मुख्य सेवादार राजेश लांबा ने बताया कि श्रीकृष्णा मंदिर में रोजाना रात को मां दुर्गा की चौकियों का आयोजन किया जाएगा।
गुरुवार को माता की ज्योत प्रचंड राधेश्याम सुखिजा और महेश सुखिजा ने की। वही यतिन आनंद, अजय गोयल, वंश बजाज, योगेश कामरा, प्रवीन अरोड़ा, राकेश तोमर, सुनीता सहोता, तरूण सहोता, सोनिया सहोता, रविंद्र आनंद, गगन जुनेजा, संजय बिरल,लोकनाथ लूथरा, शुभम गुप्ता रोशन लाल, विजय कूपर, अमरनाथ ढ़ीगडा, दिनेश गांधी और सुनील नारंग ने माता का शृंगार किया। मां की आरती वरिंद्र ग्रोवर ने की। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य सेवादार राजेश लांबा, महेश शर्मा, राहुल भटनागर, सुशील अरोड़ा, कुलभूषण अरोड़ा, सुरेंद्र छाबड़ा,हेमंत गुलाटी, अजीत, ललित मोगरा,विनोद चुघ, हरीश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने की मां की आरती
श्री सेवा समिति आश्रम में मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा की चौकी मां का गुणगान करते हुए कलाकार मोनू तिलकधारी ने माता के भजन गाकर सभी को भावविभाेर कर दिया। वीरवार की रात को मां की ज्योत प्रचंड शिव कुमार गोयल ने की। मां की आरती गुलशन छाबड़ा ने की। माता का शृंगार नितिन बग्गा, गुरदेव सिंह पुरी, डा. एएस पुरी, गुरप्रीत सिंह पुरी, अनिल मदान, अशोक कुमार, नवीन कुमार, नरेश कुमार, जसपाल वर्मा, योगेश भुगड़ा, विनोद ठाकुर संकल्प भंडारी और सुनील ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता की चौकी में विशिष्ठ अतिथि डा. विनित भाई, बृज शर्मा और कृष्ण लाल तनेजा रहे। इस अवसर पर मां झंडेवाली सेवा समिति के संरक्षक जुगल बठला, मुख्य सेवादार कमल मुंजाल, सचिव महेश गुलाटी, कोष सेवादार प्रवीन वर्मा, सुनील मदान, भारत पसरीचा, नरेश शर्मा, रामा मदान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed