{"_id":"66f885856df05d847602e7d7","slug":"yash-prajapati-selected-in-national-judo-competition-karnal-news-c-18-knl1008-486568-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: यश प्रजापति का राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: यश प्रजापति का राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में चयन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्ला। यश प्रजापति का राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में चयन होने से गांव में खुशी का माहौल है। वह गुजरात में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में दम दिखाने के लिए तैयार है। यश का अंडर-14 केटेगरी में चयन होने पर स्कूल प्रबंधक कमेटी की ओर से उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य कविता मान आर्य ने बताया कि यश ने इससे पहले कैथल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर गांव एवं विद्यालय का नाम रोशन किया।
यश ने गत वर्ष भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था। वह दो साल से विद्यालय में चल रही सरकारी खेल नर्सरी में कड़ी मेहनत कर रहा है। मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति सदस्य वीरेंद्र मान, राज मान, रेनू , सुरेंद्र, राजबीर, रेनू एवं रितु मान, अतर मान, अमित मान, विकास नेवी राष्ट्रीय स्तर पर मेडल लाने के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी।