फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Written exam for the post of constable from today, roadways will run special buses

सिपाही पद की लिखित परीक्षा आज से, रोडवेज चलाएगा विशेष बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Written exam for the post of constable from today, roadways will run special buses
करनाल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से हरियाणा पुलिस में सिपाही पद की लिखित परीक्षा 7 और 8 अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए जिले में कुल 63 केंद्र बनाए गए हैं। जहां दोनों दिन 18 हजार 800 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के दौरान कोरोना सुरक्षा के लिए जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा। गहन जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा। अभ्यर्थियों के अलावा ड्यूटी पर तैनात रहने वाले स्टाफ को मास्क के अलावा गलव्ज भी पहनने होंगे। परीक्षा को नकलरहित व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। इधर रोडवेज ने भी अपनी विशेष तैयारी की है। 10 बसों को रिजर्व रखा जाएगा। जिस मार्ग की सवारी ज्यादा होगी, उसी मार्ग पर बसों को चला दिया जाएगा।
विज्ञापन

दो सत्र में आयोजित होगी परीक्षा
-सुबह के सत्र में 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक चलेगा।
-शाम के सत्र में परीक्षा 3 बजे से सायं 4 बजकर 30 मिनट तक होगी।
शिक्षा विभाग ने केंद्रों को कराया सैनिटाइज
जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी करते हुए सभी परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज करवा दिया है। यहां बैठने की व्यापक व्यवस्था है। कमरों में भी सामाजिक दूरी की पालना करते हुए ही अभ्यर्थियों को बैठाया जाएगा। जैमर भी लगा दिए हैं।
विज्ञापन

केंद्र वाले संस्थानों का आज गैर कार्य दिवस
परीक्षा की नोडल अधिकारी एवं करनाल सहकारी चीनी मिल की एमडी अदिति ने बताया कि ड्यूटी स्टाफ को परीक्षा से संबंधित सामग्री सौंप दी है। हमारी तैयारी पूरी है। जिन केंद्रों पर आज परीक्षा है, उन्हें गैर कार्य दिवस रखा गया है। यहां शनिवार को ऐसे स्टाफ को प्रवेश नहीं मिलेगा, जिनकी ड्यूटी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed