फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   World famous Beed jewellary stall in Kurukhestra Jayanti

मध्यप्रदेश की बीड ज्वैलरी के आगे अफ्रीकी गहनों की चमक फीकी

Mon, 16 Dec 2013 04:34 PM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Mon, 16 Dec 2013 04:34 PM IST
विज्ञापन
World famous Beed jewellary stall in Kurukhestra Jayanti
साउथ अफ्रीका के शीशे के बड़े मोतियों से बनी ज्वैलरी का पूरी दूनिया में नाम है, लेकिन उसे बीड ज्वैलरी बनाने में मध्यप्रदेश के निमांच शहर के शिल्पकारों ने मात दे दी है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश की शिल्पकार पुष्पा हरित ने छोटे शीशे के मोतियों से ज्वैलरी बनाकर न केवल पूरी दुनिया में अपना परचम लहराया है।

इसी कारण उन्हें भारत सरकार की तरफ से राष्ट्रीय अवार्ड भी दिया गया। अहम पहलू यह है कि बीड़ ज्वैलरी में भारत के शीशे के मोतियों का प्रयोग नहीं किया जाता। इस ज्वैलरी को तैयार करने के लिए चेक रिपब्लिक से छोटे मोतियों को आयात किया जाता है।
विज्ञापन



राष्ट्रीय अवार्ड विजेता पुष्पा हरित पहली बार कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती समारोह में बीड़ ज्वैलरी को लेकर आई हैं। उन्होंने आज यहां क्राफ्ट मेले में विशेष बातचीत करते हुए बताया कि बीड़ ज्वैलरी बनाने का कार्य पहले साउथ अफ्रीका में ही किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परंतु अब साउथ अफ्रीका के बाद भारतवर्ष में भी बीड़ ज्वैलरी बनाने का काम केवल मध्यप्रदेश के निमांच शहर में ही किया जाता है। उन्होंने बताया कि बीड ज्वैलरी को तैयार करने के लिए चेक रिपब्लिक से छोटे शीशे के मोतियों का आयात किया जाता है।

इन विशेष प्रकार के छोटे मोतियों से गले का हार, कानों में डालने के लिए बालियां, झुमके, कंगन, चूड़ियां और अन्य प्रकार की विभिन्न डिजाइनों में ज्वैलरी तैयार की जाती है। इस ज्वैलरी के पहनने से न तो कोई चमड़ी रोग होता है और न ही यह ज्वैलरी सहजता से खराब होती है।

उन्होंने बताया कि आम व्यक्ति भी इस ज्वैलरी को खरीदने में समर्थ है। ज्वैलरी की कीमत महज 50 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक होती है। पिछले 10 साल से वे बीड़ ज्वैलरी बनाने का काम कर रही हैं। देश के हर कोने में बीड़ ज्वैलरी को पसंद किया जा रहा है।

उन्हें कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती समारोह में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला की तरफ से विशेष निमंत्रण पर बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि बीड ज्वैलरी को भारत सरकार और मध्यप्रदेश सरकार ने भी विशेष तवज्जो दिया है। ज्वैलरी को पूरे राष्ट्र में पसंद करने पर वर्ष 2007 में राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। इससे पहले वर्ष 2003-04 और 2004-05 में स्टेट अवार्ड तथा कलानिधि अवार्ड से उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।


उन्होंने इस उत्सव अच्छे इंतजाम करने पर उपायुक्त निखिल गजराज व तमाम अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। साउथ अफ्रीका को दी मध्यप्रदेश की बीड ज्वैलरी ने मात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed