फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Workers in the unorganized sector will get work as per their skills.

Karnal News: असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को कुशलता के अनुसार मिलेगा काम

Wed, 06 Mar 2024 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 06 Mar 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Workers in the unorganized sector will get work as per their skills.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। श्रम एवं रोजगार विभाग की ओर से असंगठित श्रमिकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़कर उनकी कुशलता दर्ज होगी। पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों का कौशल मानचित्रण भी किया जाएगा, जिसकी मदद से नियोक्ता श्रमिक की कुशलता को देखकर अपनी आवश्यकता अनुसार श्रमिकों को रोजगार प्रदान कर सकेंगे।

इस कार्य के लिए विभाग की ओर से ई-श्रम पोर्टल को फिर मजबूती से लागू किया गया है। पोर्टल पर असंगठित मजदूर, कृषि, रेहड़ी-पटरी वाले, घरेलू कामगार और निर्माण श्रमिक अपना पंजीकरण करवा सकते है। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म असंगठित श्रमिकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन

ई-श्रम पोर्टल केवल एक डिजिटल मंच ही नहीं बल्कि यह असंगठित कामगारों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार लाने की एक पहल है। बता दें कि असंगठित श्रमिकों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए उन्हें ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के माध्यम से जोड़ा जा रहा है ताकि वे सरकार की योजनाओं का लाभ ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-श्रम पोर्टल पर अटल सेवा केंद्र के माध्यम से पंजीकरण करवाया जा सकता है। पात्र व्यक्ति को अपना आधार कार्ड, बैंक खाता तथा आधार व बैंक खाता से पंजीकृत मोबाइल साथ लेकर जाना होगा। इसके लिए श्रमिक की आयु 16-59 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वह श्रमिक ईपीएफओ और ईएसआईसी का सदस्य नहीं होना चाहिए और न ही आयकर दाता हो।
पंजीकरण होने के बाद वीएलई द्वारा पंजीकृत श्रमिक को 12 अंक कस यूनिवर्सल खाता संख्या (यूएएन) दिया जाएगा जो श्रमिक के पूरे जीवनकाल के लिए वैध होगा। पंजीकरण के बाद श्रमिक अपनी जरूरत अनुसार स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकते हैं। अब अप्रवासी श्रमिक भी इस पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करवाकर विभाग की इस योजनाओं का लाभ उठा सकते है।

श्रम पोर्टल पर कौन करा सकता है पंजीकरण

ई-श्रम पोर्टल पर छोटे और सीमांत किसान, खेतिहर मजदूर, बटाईदार, मछुआरे, पशुपालन के क्षेत्र में शामिल लोग, बीड़ी बनाने वाले, लेबलिंग और पैकिंग, भवन और निर्माण श्रमिक, चमड़े उद्योग के क्षेत्र में शामिल श्रमिक अपना पंजीकरण कर सकते हैं। इसके साथ-साथ बुनकर, बढ़ई, नमक श्रमिक, ईट भट्टों और पत्थर खदानों में काम करने वाले श्रमिक, श्रमिक आराघर, घरेलू कामगार, नाई, सब्जी और फल विक्रेता, समाचार पत्र विक्रेता, रिक्शा चालक, ऑटो चालक, रेशम उत्पादन श्रमिक, मनरेगा श्रमिक, आशा वर्कर्स, दूध देने वाले किसान, प्रवासी श्रमिक भी ई-श्रम पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते है।




श्रम विभाग की ओर से ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित कामगारों के पंजीकरण के लिए एक विशाल अभियान चलाया जा रहा है। पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों का कौशल मानचित्रण भी किया जाएगा जहां श्रमिक अपने हुनर की पूरी जानकारी दर्ज करेंगे, जिसकी मदद से नियोक्ता श्रमिक की कुशलता को देखकर अपनी आवश्यकता अनुसार श्रमिकों को रोजगार प्रदान कर सकेंगे। - रजनी पसरीचा, सहायक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed