फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Women were trained in making dairy products.

Karnal News: महिलाओं को दिया दुग्ध उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
Women were trained in making dairy products.
1002 एनडजीआरआई में महिलाओं को दुग्ध उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण देते वैज्ञानिक।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) में हरियाणा अतुल्य नारी शक्ति किसान उत्पादन संगठन समूह की महिलाओं सहित, बिहार, उत्तर प्रदेश की महिलाओं को दूध प्रसंस्करण व मूल्य संवर्धन का प्रशिक्षण दिया गया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन शुक्रवार को डॉ. पंकज कुमार सारस्वत ने कहा कि देश का दूध उत्पादन 239 मिलियन लीटर है, जो वैश्विक उत्पादन का 25 प्रतिशत है। डॉ. सोनिया ने बताया कि हमारा प्रयास है कि प्रशिक्षण उपरांत सभी महिलाएं सामूहिक रूप से दुग्ध उत्पाद बनाकर समूह के माध्यम से करनाल में शनिवार और रविवार को लगने वाले साझा बाजार में बेच सकती हैं। दीपा कुमारी ने पनीर, पनीर के लड्डू व पनीर के बचे पानी से मसालेदार नमकीन शरबत, डॉ. सोनिया, अशोक, रणवीर ने दुग्ध मूल्य संवर्धन और दूध के उत्पाद जैसे दही, मिष्टी दोई, छाछ और योगर्ट आदि बनाने का प्रायोगात्मक ज्ञान दिया। समापन दिवस पर केंद्राध्यक्ष ने प्रमाणपत्र वितरण कर सम्मानित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed