{"_id":"60ba93d18ebc3e9a1d20a561","slug":"women-suicide-at-home-karnal-news-knl720786124","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने घर में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने घर में फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में सेक्टर-13 हाउसिंग बोर्ड की रहने वाली 40 वर्षीय पूनम ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और दोपहर तक पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। महिला की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सेक्टर-13 चौकी इंचार्ज, सिविल लाइन थाना प्रभारी रोशन लाल और डीएसपी जय सिंह ने मौके का मुआयना किया। पड़ोसियों ने बताया कि वीरवार की रात को पूनम अपने घर के पास पार्क में अकेली सैर भी कर रही थी।
परिजनों के अनुसार नीलम घर की पहली मंजिल के दूसरे कमरे में सोई थी। सुबह करीब 8 बजे तक भी जब उठी नहीं तो दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से आवाज नहीं आई। दरवाजे को तोड़कर अंदर गए तो नीलम रोशन दान के साथ लगे फंदे पर लटकी थी। सिविल लाइन एसएचओ रोशन लाल के अनुसार महिला मानसिक रूप से परेशान थी। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
महिला मानसिक रूप से परेशान थी। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उसके माता-पिता का कहना है कि उसका ससुराल पक्ष के साथ भी कोई मनमुटाव नहीं था। मामले की पूरी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
-जय सिंह, डीएसपी करनाल