{"_id":"6849f5b29d35d9d78808c047","slug":"women-stole-lehenga-worth-15-lakh-from-showroom-no-action-taken-for-three-months-karnal-news-c-18-knl1008-667707-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: महिलाओं ने शोरूम से डेढ़ लाख का लहंगा किया चोरी, तीन माह तक नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: महिलाओं ने शोरूम से डेढ़ लाख का लहंगा किया चोरी, तीन माह तक नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन
- अब एसपी से शिकायत के बाद दर्ज हुआ मामला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कुंजपुरा रोड स्थित रायसा शोरूम की संचालक निकुंज का डेढ़ लाख रुपये का लहंगा चोरी करने के मामले में केस दर्ज कराने के लिए तीन महीने तक पुलिस के चक्कर काटने पड़े। निकुंज ने 18 मार्च को शोरूम पर चोरी की सूचना थाना सिविल लाइन पुलिस को दी थी लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। अब पुलिस अधीक्षक को शिकायत देने के बाद थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पानीपत निवासी निकुंज ने बताया कि कुंजपुरा रोड पर उनका रायसा नाम से शोरूम है। जिसे वे चार वर्षों से चला रही हैं। 18 मार्च को दोपहर के समय 4-5 महिलाएं उनके शोरूम में लहंगा देखने के बहाने आईं और स्टाफ की नजर बचाकर एक लहंगा जिसकी कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये थी चोरी कर ली। घटना के समय शोरूम पर वे खुद मौजूद नहीं थीं। जब वे 21 मार्च को शोरूम पर पहुंचीं तो उन्होंने स्टॉक चेक करते हुए एक लहंग कम देखा। जब स्टाफ से पूछा तो किसी को जानकारी नहीं थी। उन्होंने शोरूम में लगे सीसीटीवी चेक किए जिसमें महिलाएं मिलकर वारदात को अंजाम दे रही हैं। एक महिला लहंगे को देखने के बहाने उठाती है और बाद में चुपचाप बैग में छुपा लेती हैं।
उन्होंने घटना की सूचना तत्काल सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। दो दिन बाद पुलिस शोरूम पर पहुंची, मौके का जायजा लिया और कहा कि वे उनसे संपर्क करेंगे लेकिन तीन महीने बीतने के बाद भी न तो उन्हें थाने बुलाया गया और न ही केस दर्ज किया गया। अब एसपी के निर्देशों पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।