फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Women praised the budget, saying it would be beneficial for all sections of society.

Karnal News: महिलाओं ने बजट को सराहना की, बोली हर वर्ग के लिए सही साबित होगा

Mon, 02 Feb 2026 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 02 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Women praised the budget, saying it would be beneficial for all sections of society.
​शिल्पा परुथी।
पानीपत। बजट देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। यह दूरदर्शिता, संतुलन और समावेशी विकास की भावना के साथ तैयार बजट माना जा सकता है। इसमें महिलाओं के साथ किसान, श्रमिक, व्यापारी, मध्यम वर्ग, युवा व पिछड़े वर्ग का पूरा-पूरा ध्यान रखा गया है। असंध रोड स्थित एचके ट्रेडिंग कंपनी की मीनू बठला ने बताया कि बजट विकसित भारत की यात्रा को और तेज करेगा। यह युवा शक्ति बजट है। युवाओं की सोच और सपने बजट में शामिल हैं। इससे महिलाओं को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

शांति नगर निवासी शिल्पा परुथी ने बताया कि यह बजट विकसित भारत-2047 के विजन को साकार करने वालाौ। इससे प्रदेश को ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में मजबूत साथ मिलेगा है। इंफ्रा, रोजगार, समृद्धि और युवा शक्ति को नई ऊर्जा मिलेगी।
विज्ञापन

एसडीवीएम हुडा की प्रधानाचार्य डॉ. अनु गुप्ता ने बताया कि बजट शिक्षा के क्षेत्र के लिए अच्छा साबित होगा। यह बजट न केवल वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करता है, बल्कि भविष्य की आर्थिक और सामाजिक जरूरतों को भी ध्यान में रखकर बनाया गया है। इससे मूलभूत सुविधा पूरी होंगी और युवा शिक्षा के क्षेत्र में आगे आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पूजा मेहंदीरत्ता ने बताया कि आयुर्वेद के क्षेत्र में नए एम्स स्तर के संस्थानों की घोषणा को सराहनीय है। इससे पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी और आयुर्वेदिक शोध व उपचार को मजबूती मिलेगी। आज एलोपैथी के साथ आयुर्वेद की मांग लगातार बढ़ रही है।

बबैल की सीमा मलिक ने बताया कि बजट में ईवी बैटरी, जूते, माइक्रोवेव ओवन और कपड़े सस्ते होंगे, इससे घरेलू खर्च कम होगा। सुविधा बढ़ने पर कहीं न कहीं लोगों के लिए फायदेमंद होगा। लोग अपनी मूलभूत जरूरतों को आसानी के साथ पूरा कर सकेंगे। आधारभूत संरचना कृषक और रोजगार पर बड़ा ध्यान केंद्रित रहा है।

शिल्पा परुथी।

शिल्पा परुथी।

शिल्पा परुथी।

शिल्पा परुथी।

शिल्पा परुथी।

शिल्पा परुथी।

शिल्पा परुथी।

शिल्पा परुथी।

शिल्पा परुथी।

शिल्पा परुथी।

शिल्पा परुथी।

शिल्पा परुथी।

शिल्पा परुथी।

शिल्पा परुथी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed