फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Women of MP had stolen money from the bag of former agriculture officer

Karnal News: एमपी की महिलाओं ने पूर्व कृषि अधिकारी से बैग से उड़ाए थे रुपये

Wed, 17 Sep 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 17 Sep 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Women of MP had stolen money from the bag of former agriculture officer
126....पुलिस की गिरफ्त में चौरी करने वाली दौ महिला आरोपी। पुलिस - फोटो : मल्हीपुर बैरियर चौराहे पर पुल के एप्रोच में बना गड्डा।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल खाते से 80 हजार रुपये निकलवाकर लॉकर का किराया जमा कराने बैंक की लाइन में खड़े पूर्व कृषि अधिकारी डॉ. राजेंद्र सिंह को बातों में उलझाकर मध्य प्रदेश की दो महिलाओं ने उनके बैग से रुपये उड़ाए थे। वारदात के करीब दो माह बाद मध्य प्रदेश के राजगढ़ की रहने वाली ललिता सिसोदिया और रिहाना को सीआईए-3 की टीम ने गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर राजीवन नगर से काबू किया। दोनों को मंगलवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

सीआईए-3 के प्रभारी अजय और जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से पुलिस को महज 15 हजार रुपये ही बरामद हुए। 24 जुलाई को घरौंडा के रेलवे रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में कैश विंडो पर खड़े सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी का बैग काटकर महज 30 सेकंड में दोनों महिलाओं ने रुपये निकाले थे।
विज्ञापन


डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि वे कैश विंडो पर लॉकर का वार्षिक किराया जमा कराने के लिए खड़े थे। तभी उनके पास खड़ी दो अज्ञात महिलाएं बातचीत करते हुए उनके बैग के करीब आ गईं। कुछ ही पलों में उन्होंने बैग को ब्लेड या धारदार किसी अन्य चीज से काटकर उसमें रखे नोटों के तीन बंडल निकाल लिए। राजेंद्र सिंह को वारदात की भनक तक नहीं लगी। बाद में जब उन्होंने बैग देखा तो उसमें नीचे से कट लगा हुआ था और रुपये गायब थे। पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज में दोनों महिलाएं स्पष्ट रूप से नजर आ रही थी, इसी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन




गेट बंद कराने से पहले बाहर निकली थीं महिलाएं

वारदात का पता चलते ही बैंक प्रबंधन ने तत्काल बैंक का एंट्री गेट बंद करवा दिया था लेकिन तब तक दोनों महिलाएं बड़ी चालाकी से बैंक से बाहर निकलकर गायब हो चुकी थीं। मैनेजर ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज के अनुसार, एक पीले सूट में महिला उनके साइड में आकर खड़ी हो गई और दूसरी महिला राजेंद्र सिंह के पीछे खड़ी हो गई, चूंकि बैग राजेंद्र सिंह ने कंधे पर लटकाया हुआ था, इसलिए पीछे नीले कपड़ों में खड़ी महिला ने किसी तेजधार चीज से राजेंद्र सिंह के बैग में कट मारा और कैश निकाल लिया। कैश निकालते ही दोनों महिलाएं वहां से फरार हो गई।

---

126....पुलिस की गिरफ्त में चौरी करने वाली दौ महिला आरोपी। पुलिस

126....पुलिस की गिरफ्त में चौरी करने वाली दौ महिला आरोपी। पुलिस- फोटो : मल्हीपुर बैरियर चौराहे पर पुल के एप्रोच में बना गड्डा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed