फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Women,not safe, Haryana, DGP, karnal

हरियाणा में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं : डीजीपी

Mon, 15 May 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Mon, 15 May 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के पुलिस महानिदेशक बीएस संधु ने कहा कि आज मदर्स डे पर यह कहते हुए दुख हो रहा है कि हरियाणा में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उनकी सुरक्षा पुलिस के लिए चुनौती है। यह बातें उन्होंने रोहतक में युवती के साथ गैंगरेप और हत्या पर दुख जताते हुए कही। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि निर्भया कांड के दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई है। इसके बावजूद रोहतक में युवती के साथ गैंगरेप और हत्या करके शव के बर्बरता करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


वे रविवार को यहां भारतीय विकास परिषद के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि लोगों के मन में थोड़ा सा भी डर नहीं है। हरियाणा में महिलाओं को जो मान सम्मान मिलना चाहिए, वह नहीं मिल पा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा करना पुलिस के लिए चुनौती है। उन्होंने राज्य में इस प्रकार की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सुझाव देते हुए कहा कि रोहतक और सोनीपत के एरिया में धार्मिक और सामाजिक आंदोलन चलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लड़कियों की अपेक्षा लड़कों को ज्यादा तवज्जो दी जाती है, जबकि लड़कियों को तवज्जो देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ऑपरेशन दुर्गा चलाया गया है, जोकि निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन


डीजीपी संधू ने कहा कि पंजाब के बाद हरियाणा में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए बच्चों को इससे दूर रहने की शिक्षा देनी होगी। नहरों की सुरक्षा के बारे में कहा कि वह सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके नहरों पर पुलिस की सुरक्षा बढ़ाएंगे। ताकि गर्मियों में नहरों में नहाते हुए डूबने से होने वाली मौतों को कम किया जा सके। सड़क सुरक्षा के बारे मं डीजीपी संधु ने कहा कि अगर 18 साल से कम उम्र के बच्चे वाहन चलाते पकड़े जाएंगे तो उनके साथ उनके अभिभावकों के चालान भी किए जाएंगे। गर्मियों की छुट्टियों के बाद यह मुहिम चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस के प्रदेश में 18 स्कूल हैं। अब सब डिवीजनल लेवल पर पुलिस की ओर से स्कूल खोलने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed