फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Women heads of urban government excited by PM's invitation

Karnal News: पीएम के निमंत्रण से शहरी सरकार की महिला प्रधान उत्साहित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Women heads of urban government excited by PM's invitation
करनाल। शहर की नवनिर्वाचित शहरी सरकार की महिला प्रधान अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूबरू होंगी, इसके लिए वह काफी उत्साहित है। यूं तो ये बुलावा उनकी जीत पर पीएम द्वारा बधाई देने का है लेकिन अपने अपने शहरों की ये प्रथम महिलाएं मौका लगने पर अपने क्षेत्र के विकास के लिए बात करने में भी नहीं हिचकेंगी।
विज्ञापन

ऐसा पहली बार होगा, जब निकाय चुनाव को जीतने वाले मेयर, नगरपरिषद व नगरपालिका के अध्यक्षों को शपथ से पहले ही 21 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका मिलेगा। इसके लिए सभी को विधिवत निमंत्रण मिल चुका है। कनाल की शहरी सरकार में हैट्रिक लगाने वाली एवं नवनिर्वाचित मेयर रेणूबाला गुप्ता हालांकि पहले भी प्रधानमंत्री से मिल चुकी है लेकिन इस बार वह अधिक उत्साहित हैं।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये बुलावा, चुनाव जीतने पर बधाई देने के लिए हैं लेकिन ये बड़ी बात है कि प्रधानमंत्री का नवनिर्वाचितों को आशीर्वाद मिलेगा। रही बात किसी विषय पर उनसे बात करने की तो ये वक्त पर निर्भर करेगा। जब प्रधानमंत्री ने बुलाया है तो बात तो होगी ही, अच्छे माहौल में होगी। इस समय यदि मौका मिलता है तो वह करनाल के लिए विकास के लिए कोई बड़ी परियोजना मांगने से पीछे नहीं रहेंगी, क्योंकि उनका एकमात्र उद्देश्य करनाल का सर्वांगीण विकास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
फोटो- 112
प्रधानमंत्री से मिलने के लिए आतुर हूं : सुनीता
असंध। असंध नगर पालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन सुनीता रानी भी प्रधानमंत्री से मिलने का न्योता मिलने के बाद बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियां तो पहले से ही पसंद है, अब उनसे मिलकर आमने सामने बात करने का मौका मिलेगा, ये बड़ी बात होगी।
पालिकाध्यक्ष सुनीता देवी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के बड़े नेता है। उनसे मिलने के दौरान यदि मौका मिलेगा तो वह असंध के विकास की बात जरूर रखेंगी। इसके लिए वह काफी उत्साहित हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि वैसे भी उनकी प्राथमिकताओं में करनाल रोड स्थित नगर पालिका का अधूरा पड़ा कार्यालय का कार्य पूरा करना, जिन कॉलोनियों को पिछले दिनों वैधता मिली है, उनमें गलियों व नालियों को पक्का करना है। लेकिन 21 मार्च को पीएम से मिलते समय यदि मौका मिला तो कोई बड़ी परियोजना जरूर मांगेगी। संवाद
--------
फोटो-1002
नीलोखेड़ी का भाग्य जागने वाला : सनमीत
नीलोखेड़ी। नगरपालिका नीलोखेड़ी की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन सनमीत आहूजा भी प्रधानमंत्री से मिलने के लिए उत्साहित हैं। उनका कहना है कि दुनिया के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर मिल रहा है, ये जीवन की बड़ी उपलब्धि होगी।

उन्होंने कहा कि मौका मिला तो प्रधानमंत्री से प्रार्थना करूंगी की नीलोखेड़ी शहर में केंद्र सरकार के अधीन बंद पड़े संस्थानों के स्थान पर कोई रोजगार संबंधित इकाई स्थापित की जाए, ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके। क्योंकि कभी केंद्र सरकार के संस्थान नीलोखेड़ी की शान थे, नीलोखेड़ी को एक प्रधानमंत्री की बेटी की संज्ञा भी प्राप्त है लेकिन अब उपेक्षा का शिकार है,। उन्हें लग रहा है कि अब नीलोखेड़ी का भाग्य जागने वाला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed