{"_id":"072780997d771f38b591a06c3969e37c","slug":"women-hang-in-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकने से विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटकने से विवाहिता की मौत
करनाल
Updated Fri, 13 Sep 2013 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज प्रताड़ना से दुखी विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने विवाहिता के परिजनाें के बयान पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कुंजपुरा पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। उधर, पुलिस ने चारों आरोपियाें की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। कुंजपुरा में रहने वाली 24 वर्षीय गीता देवी ने वीरवार देर शाम अपने घर में रस्सी का फंदा बनाकर लटक गई।
गीता के परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग अधिक दहेज की मांग करते थे। उनकी मांग पूरी नहीं होने के कारण गीता ने फंदा लगाया है। ब्यान निवासी गीता के परिजनों ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गीता की कुंजपुरा निवासी संदीप से शादी की गई थी।
विज्ञापन
शादी के कुछ दिनों बाद ही गीता के ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग करनी शुरू कर दी। इसके चलते उनके घर अक्सर कलह रहती थी। ससुराल पक्ष के लोगाें ने गीता को आत्महत्या करने पर मजबूर कर किया है। इसके चलते उसने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने ज्ञानचंद के बयान पर पति संदीप, देवर प्रदीप, सास निर्मला व ससुर पालाराम के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।