फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   women dies by consuming poision

महिला ने जहर खाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
women dies by consuming poision
रामनगर में एक 45 वर्षीय महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मृतक महिला के पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। रामनगर में रानी पत्नी रामपाल व उसके परिवार में जमीनी विवाह चल रहा है। जमीनी विवाद के चलते रानी ने मंगलवार रात जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने रानी को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृतका के भाई जोगिंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी बहन की शादी रामनगर के राजपाल के साथ हुई थी। उसके पिता की मृत्यु के बाद खेती की करीब डेढ़ एकड़ जमीन रानी के नाम थी। रानी इस जमीन को अपने भाई के नाम करना चाहती थी, जबकि उसका पति राजपाल जमीन को अपने नाम करवाना चाहता था। इसी को लेकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। मंगलवार रात करीब ढाई बजे उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन

-रामनगर की महिला रानी ने जहरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी कर ली है। मृतक के भाई ने अपने जीजा पर उसकी बहन को जमीन अपने नाम करवाने के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जोगिंद्र की शिकायत के आधार पर महिला के पति राजपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सत्यप्रकाश, जांच अधिकारी, थाना घरौंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed