{"_id":"68279d4a6302a0de500e9440","slug":"womans-body-found-hanging-murder-alleged-karnal-news-c-18-1-knl1004-648481-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: महिला का शव फंदे पर मिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: महिला का शव फंदे पर मिला, हत्या का आरोप
Sat, 17 May 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 17 May 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/निगदू। भोला खालसा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला ने अपने घर में फंदे से लटकी मिली, लेकिन उसके मायका पक्ष का आरोप है कि उसने खुद फंदा नहीं लगाया, बल्कि उसकी हत्या की गई। शुक्रवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया। वहीं परिजनों की शिकायत पर निगदू थाना पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है।
परिजनों का कहना है कि उसका पति अक्सर झगड़ा करता था और कई बार पंचायत भी हो चुकी थी। 15 दिन पहले भी पंचायत के बाद महिला को समझा-बुझाकर वापस ससुराल भेजा था। परिजनों का आरोप है कि वीरवार को हुई घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हमें शव देखने तक नहीं दिया गया। पुलिस ने रात में ही शव को कब्जे में लेकर शवगृह भेज दिया।
टिकरी गांव निवासी कविता की करीब नौ साल पहले भोला खालसा गांव के अनिल के साथ शादी हुई थी। कविता के दो बच्चे हैं। कविता के परिजन पवन कुमार और अन्यों ने बताया कि वीरवार की दोपहर को उसके पति अनिल ने खुद फोन करके जानकारी दी कि कविता ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां जो हालात दिखे, उससे यह सुसाइड नहीं बल्कि हत्या लग रही थी।उन्होंने बताया कि कविता के पैरों में भी मिट्टी लगी थी। ससुराल वालों का व्यवहार कविता के प्रति ठीक नहीं था। कविता का पति पहले भी उसे मारने की धमकी देता था। शादी के सिर्फ तीन साल बाद ही झगड़े शुरू हो गए थे और ये सिलसिला लगातार जारी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।