फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman who bought the girl child arrested from Himachal

Karnal News: बच्ची को खरीदने वाली महिला हिमाचल से काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Woman who bought the girl child arrested from Himachal
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रामनगर थाना पुलिस ने हिमाचल के ज्वालाजी से बच्ची को खरीदने वाली महिला सुमन को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को खरीदने वाली आरोपी सुमन ने अपनी नर्स बहन के जरिये बच्ची की मां से संपर्क किया था।
सुमन के पास बच्चे नहीं हैं। इसलिए उसने गोदभराई के लिए इस बच्ची को लिया था। जांच में सामने आया कि बच्ची को बेचने के लिए पहले उसे वीडियो कॉल कर दिखाया गया। बच्ची को बेचने की एवज में 2.20 लाख की मांग की मगर सौदा 1.70 लाख रुपये में हुआ। जबकि बिचौलियों ने बच्ची की मां को केवल 95 हजार ही थमाए। इसी बात पर विवाद हुआ और मामला पुलिस तक जा पहुंचा। हालांकि चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के हस्तक्षेप के बाद बच्ची को हिमाचल के कांगड़ा जिले के ज्वालाजी से रेस्क्यू किया गया है। बच्ची को सीडब्ल्यूसी के संरक्षण में है। बच्ची के खरीददारों ने उसका नाम बदलकर श्रीजा रख दिया था।
विज्ञापन

बच्ची की मां सीमा ने खरीदफरोख्त के इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह इलाज के लिए गई थी, जहां उसे बहलाकर फंसा लिया गया। उसका कहना है कि उसकी बेटी को दौरे पड़ते हैं और इसी इलाज के दौरान उसे एक महिला मिली। सीडब्ल्यूसी चेमयरैन उमेश चानना ने बताया कि उन्हें आशंका है कि ये एक बड़ा गिरोह है। इसमें पानीपत, करनाल से लेकर हिमाचल तक तार जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed