फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman's murder accused arrested

महिला की हत्या का आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Woman's murder accused arrested
छोटी दिवाली को उत्तम नगर में महिला की रस्सी से गला दबाकर हत्या करने के मामले में सेक्टर 32,33 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और कुछ समय से उत्तम नगर में ही किराए के मकान में रह रहा था। महिला के साथ आरोपी की पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते आरोपी ने महिला की हत्या कर दी। यह खुलासा सेक्टर 32,33 थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चार नवंबर की सुबह उत्तम नगर में एसपी कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय महिला बबली का शव एक निर्माणाधीन मकान में मिला था। यह मकान मृतक महिला के दूर के रिश्तेदार का था। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया था। मामले की जांच के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। पूछताछ में पता चला ही महिला हर रोज उत्तम कॉलोनी में अपने भतीजों के घर आती थी और शाम को अपने घर एसपी कॉलोनी में वापस चली जाती थी। जब घटना स्थल के आस पास पूछताछ की गई तो लोगों ने बताया कि महिला के साथ एक व्यक्ति था। उस व्यक्ति के बारे में जांच की तो पता चला कि वह व्यक्ति आरोपी राजेश उर्फ संदेश उर्फ काला निवासी गांव साखन जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) हाल किराएदार उत्तम नगर जिला करनाल है। आरोपी को गांव शेखपुरा के समीप से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी महिला के साथ रंजिश थी। उसी कारण उसने महिला की हत्या की। आरोपी शेखपुरा में अपनी बहन के घर में छिपा हुआ था। आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी से मोबाइल व अन्य सामान बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। आरोपी मजदूरी का काम करता है और वह अविवाहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed