फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman murdered and body burnt

Karnal News: महिला की हत्या कर जलाया शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered and body burnt
- असंध के सफीदों रोड स्थित रजबाहे में मिला अधजला शव, मौके पर घास जलने के भी निशान
विज्ञापन

- पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज, मृतक की नहीं हुई पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध/जलमाना (करनाल)। एक महिला की हत्या कर शव जला दिया गया। असंध के सफीदों रोड स्थित पुराने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से करीब 100 मीटर दूर एक रजबाहे में महिला का अधजला शव मिला। किसानों ने इसकी सूचना असंध थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया।
इसके बाद एसपी दीपक सहारण, एएसपी व डीएसपी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। महिला का अधजला शव देखकर आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को खुर्द बुर्द करने के लिए जलाया गया है। हालांकि इस बारे में पुलिस अब कुछ नहीं बता रही है।
विज्ञापन

महिला बाहर की भी हो सकती है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही खुलासा होगा। फिलहाल महिला के शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम हाउस में भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्ते नोच रहे थे शव
घटना स्थल के समीप डेरा फुला सिंह गांव के किसानों के खेत लगते हैं। सुबह एक किसान ने देखा कि रजवाहे के अंदर कुत्ते किसी को नोच रहे हैं। जब वह नजदीक पहुंचा तो शव था जो कि जला हुआ था। इसके बाद डेराफूला सिंह के सरपंच जाेधबीर सिंह ने पुलिस को सूचना दी। शव को रजबाहे की पटरी पर जलाया गया है। वहां घास जलने के भी निशान हैं। फिर शव को रजबाहे के अंदर धकेल दिया गया है। मौके पर महिला के बाल भी मिले हैं। उसके बाएं हाथ सहित कुछ हिस्सा जलने से बचा है और काले रंग का पायजामा पहना है।

हाथ पर बना है दिल, उसके अंदर लिखा एस
महिला के बाएं हाथ का कुछ हिस्सा जला नहीं है। उस हाथ पर दिल बना हुआ है और उसके अंदर एस लिखा हुआ है। इस एस से ही पुलिस को महिला की पहचान करने में सहायता मिलेगी। महिला के हाथ में चांदी की अंगूठी और पैर के अंगूठे में काले रंग का धागा बांधा हुआ है। किसानों का कहना है कि शव गल चुका था उसमें कीड़े भी नजर आ रहे थे। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की कई दिनों पहले ही हत्या की गई होगी।



महिला का अधजला शव मिला है। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रही है। वहीं लापता हुए लोगों का भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। जल्द महिला की पहचान कर ली जाएगी। उसके बाद ही मामले का खुलासा होगा।
दीपक सहारण, एसपी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed