फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman jumped into canal with three-year-old child, youths saved

महिला तीन साल के बच्चे सहित नहर में कूदी, युवकों ने बचाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Woman jumped into canal with three-year-old child, youths saved
मूनक महिला ओर उसका बेटा जिन्हें ग्रामीणों ने बच लिया।
मूनक। मूनक हेड पर पश्चिमी यमुना नहर में एक महिला ने अपने तीन साल के बेटे के साथ नहर में छलांग लगा दी। महिला को बच्चे समेत नहर में कूदते देखकर राहगीर दो युवकों ने नहर में डूब रहे बच्चे व महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे अन्य लोग भी मौके पर आ गए और उन्होंने भी मदद की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने महिला व बच्चे को मूनक थाना पहुंचाया। महिला प्रमिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पाढ़ा गांव की रहने वाली है। उसकी शादी करीब 7 वर्ष पूर्व गगसीना निवासी सतवीर के साथ हुई थी। उसका 3 साल का एक बेटा है। राजमिस्त्री का काम करने वाला उसका पति शराब का आदी है और नशे में वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता है।
विज्ञापन

इसी से परेशान होकर वह शुक्रवार को ससुराल से अपने मायके पाढ़ा के लिए चली थी। रास्ते में उसने अपने 3 वर्षीय बेटे के साथ नहर में छलांग लगा दी लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें नहर में डूबने से बचा लिया। मूनक थाना प्रभारी जगदीश शर्मा का कहना है कि महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed