{"_id":"e5b395ad13183495af9dac229073d892","slug":"woman-held-hostage-in-home-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को घर में बंधक बनाकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को घर में बंधक बनाकर लूटा
कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 28 Jan 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद की गोपी विहार कॉलोनी में दो लोग महिला को बंधक बनाकर घर से नकदी लूट ले गए। घटना के बाद महिला को जान से मारने का प्रयास भी किया गया।
जाने से पहले लुटेरों ने कुर्सी पर बंधी महिला को फिनाइल पिला दी और वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची।
हालत गंभीर होने के चलते पीड़िता को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के बयान पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
वहीं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और कुछ नमूने भी लिए।
अस्पताल में उपचाराधीन महिला मीना ने बताया कि सोमवार सुबह बेटियों को स्कूल भेजने के बाद वह घर में काम कर रही थी। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुसे और उसका मुंह बंद करते कुर्सी पर बांध दिया।
इसके पश्चात दोनों ने घर में उथल-पुथल करते हुए करीब 30 हजार रुपये की नकदी ली और फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि इससे पहले दोनों व्यक्तियों ने उसे फिनाइल पिला दी थी।
घटना के बाद वह किसी तरह कुर्सी के साथ खिसकते हुए दरवाजे तक पहुंची। यहां पड़ोसन सरला की नजर उस पर पड़ी। सरला ने तुरंत मोहल्लावासियों को एकत्रित किया और उसे खोलने के बाद अस्पताल पहुंचाया। मोहल्लावासियों द्वारा सूचित किए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया।
विज्ञापन
एक माह पहले भी आए थे घर
उपचाराधीन मीना ने बताया कि यह दोनों व्यक्ति एक माह पहले भी उनके घर आए थे। उस समय इन्होंने आकर यह कहा था कि यह दोनों उसके पति के दोस्त हैं। उसके पति ने बोला है कि वह उनके घर जाकर 20 हजार रुपये ले आओ। महिला ने बताया कि जब उसने अपने पति को मोबाइल पर फोन लगाया तो वह दोनों व्यक्ति घर से भाग खड़े हुए।