{"_id":"66a2fc14263f7c238f054819","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-gharaunda-karnal-news-c-18-knl1008-438632-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: घरौंडा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: घरौंडा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
विज्ञापन
करनाल। घरौंडा के रामनगर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला ने घर के अंदर हवन किया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की मौत धुएं से दम घुटने की वजह से हुई, जबकि मायके वालों का आरोप है कि योजनाबद्ध तरीके से उनकी बेटी काे मारा गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार घरौंडा की रामनगर कॉलोनी में आशा घर पर अकेली थी। उसने दरवाजा बंद किया था और तसले में हवन कर रही थी। इसी दौरान कोई पड़ोसी घर पर आया, लेकिन बाहर से दरवाजा बंद था, उसने आवाज लगाई तो अंदर आशा बेसुध पड़ी थी। जिसके बाद वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता ईश्वर चंद ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को योजनाबद्ध तरीके से मारा गया है। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि महिला की संदिग्ध मौत हुई है। मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर साजिशन हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल 194 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की जांच जारी है। संवाद