फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman dies after falling from roof, murder charge filed

Karnal News: छत से गिरने पर महिला की मौत, हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from roof, murder charge filed
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शिव कॉलोनी में रहने वाली एक 26 वर्षीय विवाहिता की छत से गिरने से मौत हो गई। मायके वालों ने छत से धक्का देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। गुस्साए परिजनों ने बुधवार को मायका पक्ष रामनगर थाने पहुंचा और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। अंजलि छत पर गई थी और संदिग्ध हालात में नीचे गिर गई। गंभीर रूप से घायल अंजलि को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां बुधवार सुबह चार बजे उसकी मौत हो गई। मृतका अंजलि की शादी 28 अप्रैल 2019 को करनाल निवासी शिवा से हुई थी। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली थी। उसका चार साल का बेटा है।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि अंजली को घर में बोलने तक की स्वतंत्रता नहीं थी। फोन पर बातचीत के दौरान भी स्पीकर ऑन कराया जाता था। मृतका की बहन ने बताया कि अंजली ने चार दिन पहले अपने भाई को संदेश भेजा था कि घर में क्लेश हो रखा है, मम्मी को बता देना।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि यह संदेश इस बात की ओर इशारा करता है कि घर का माहौल ठीक नहीं था। अंजली किसी परेशानी में थी। वहीं ससुराल पक्ष ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए इसे एक हादसा करार दिया है। सास शगुन का कहना है कि अंजलि खुद छत पर चढ़ी थी और वहीं से गिर गई। कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ था और न ही कोई प्रताड़ना दी गई थी। इस संबंध में रामनगर थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed