{"_id":"61a70ffa57dcf111963d2792","slug":"woman-died-in-road-accident-karnal-news-knl912995188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की गई जान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की तीन बेटियां हैं, जिनमें से एक बेटी महज छह माह पहले ही पैदा हुई है। महिला की मौत से परिवार में मातम पसर गया। वहीं तीनों बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। शिकायत के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।
करीब 28 वर्षीय पूजा वासी चूंडीपुर सोमवार को हर रोज की तरह खेतों में मजदूरी करने के लिए गई थी। शाम को वह वापस घर लौट रही थी, तभी गांव के समीप ही एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे घायल हालत में निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान रात को उसने दम तोड़ दिया। ब्यूरो