फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman died in civil hospital

Karnal News: सिविल अस्पताल में महिला ने तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 03:52 AM IST
विज्ञापन
Woman died in civil hospital
करनाल। सिविल अस्पताल में बुधवार को एक महिला की मौत हो गई। महिला के शव को लोगों ने लेबर रूम के पास पड़ा देखा और इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधक और अपना आशियाना के लोगों को दी। सूचना पर पहुंचे कॉलेज प्रबंधक की टीम ने मामले की जानकारी ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिजनों का आरोप है कि महिला को इलाज नहीं मिला, इसलिए उसकी जान गई।
विज्ञापन

महिला उमा पत्नी रामपाल मूलरूप से शामली के रानी माजरा की रहने वाली है। महिला की उम्र करीब 48 वर्ष है। वह बुधवार को सिविल अस्पताल में अस्थमा का इलाज कराने आई थी। दोपहर करीब 12 बजे वह लेबर रूम के बाहर बैठकर नंबर का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसने कुर्सी पर दम तोड़ दिया। लेबर रूम के पास लोगों ने महिला के शव को देखा। महिला के पास से कुछ उपचार के दस्तावेज भी मिले हैं। जिसके अनुसार महिला का उपचार 24 जुलाई 2023 से चल रहा है। अल्ट्रासाउंड संबंधित कुछ कागज भी मिले और अस्थमा के रोग की पर्ची भी मिली है। जिसके अनुसार महिला अस्थमा रोगी थी। मौके पर पहुंचकर अपना आसियाना के राजकुमार ने बताया कि दस्तावेजों के अनुसार लंबे समय से महिला का अस्थमा का उपचार चल रहा है। वह शामली की रहने वाली है।
विज्ञापन

वर्जन
मामला संज्ञान में आया है। जिसकी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मरीज की मौत उपचार के अभाव या किसी अन्य कारण से हुई है। जिसके बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजीव ग्रोवर, पीएमओ सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed