फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   woman dead in trouma

खेड़ा तोड़ जाने पर महिला की सदमे से मौत

Sat, 06 Feb 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Sat, 06 Feb 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
 मामले में राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने हस्तक्षेप करते हुए धार्मिक स्थानों के लिए अलग से जगह देने का आश्वासन दिया है। उधर, पुलिस ने तोड़फोड़ के मामले में 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि दलीशा नामक महिला खेड़े की पूजा करती थी और वह कई दिन से बीमार चल रही थी। गुरुवार को प्रशासन द्वारा खेड़ा तोड़ने के बाद महिला को सदमा लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने महिला का संस्कार कर दिया। सुबह काफी संख्या में बंगाली समाज के लोग मंत्री कांबोज से मिले और मामले की जांच की मांग की। मंत्री ने पुुलिस कार्रवाई की जांच का आश्वासन दिया है। महिला के देवर रामकुमार ने आरोप लगाया कि खेड़ा तोड़ने के कारण महिला की सदमे में मौत हुई है। उधर, मामले को लेकर बंगाली समाज में पुलिस के प्रति तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई की होगी जांच : मंत्री
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री कांबोज ने कहा कि वन विभाग की जमीन पर बने अवैध कब्जे हटाने की जो पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है उसकी जांच की जाएगी। गरीब लोगों का धार्मिक स्थान बनाने के लिए शहर में स्थाई समाधान किया जाएगा, ताकि इन लोगों को बार-बार परेशानी न होना पड़े। इस मामले को लेकर बंगाली समाज के काफी संख्या में लोग मंत्री से मिले थे और उन्होंने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ रोष जाहिर किया था। मंत्री के आश्वासन के बाद पीड़ित पक्ष के लोग शांत हुए और अपने घरों के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed