{"_id":"6276e58fd8e1de550939ff22","slug":"woman-committed-suicide-by-hanging-in-suspicious-circumstances-karnal-news-knl107440293","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने किया सुसाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने किया सुसाइड
विज्ञापन
घरौंडा। गांव अलीपुर खालसा में एक महिला ने संदिग्ध हालात में फंदे पर लटक कर जान दे दी। इससे पहले उसने एक वीडियो भी बनाई है, जिसमें उसने एक महिला सहित तीन व्यक्तियों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटनास्थल से मिले वीडियो के आधार पर महिला सरिता, प्रमोद यादव, मोना राय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
करनाल के सेक्टर छह निवासी वेदप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटी रितू की शादी ट्योंढा गांव के करण सिंह के साथ की थी। इस दौरान उसके दो बच्चे भी हुए। किन्हीं कारणों से दंपति की आपस में बन नहीं पाई। इसलिए तलाक का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बाद उसकी बेटी अलीपुर खालसा गांव की महादेव कॉलोनी में अपने मित्र बिहार के हजारी गांव निवासी प्रमोद यादव के साथ अपनी मर्जी से रह रही थी। आरोप है कुछ दिन पहले ही प्रमोद यादव रितू को छोड़कर चला गया। इससे परेशान होकर उसकी बेटी ने फंदा लगाकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि मरने से पहले उसकी बेटी रितू ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि सरिता, प्रमोद व मोना राय से वह बहुत परेशान है। यहीं तीनों उसकी मौत के जिम्मेदार है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव और वीडियो को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और शिकायत पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
वर्जन-
अलीपुर खालसा में रितू नाम की विवाहिता ने सुसाइड किया है। सुसाइड के दौरान का एक वीडियो भी मिला है। जिसमें एक महिला सहित तीन व्यक्तियों पर आरोप लगाया गया है। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
-रमेश चंद्र, जांच अधिकारी, थाना घरौंडा।